फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CWC adopted abandoned newborn

Bahraich News: लावारिस छोड़े गए नवजात को सीडब्ल्यूसी ने अपनाया

Sat, 25 Jan 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 25 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
CWC adopted abandoned newborn
बहराइच। थाना मोतीपुर के गोड़ियनपुरवा गांव में किसी ने अपने नवजात को गांव के बाग में फेंक दिया था। गांव के व्यक्ति ने नवजात को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। इसकी सूचना पर पहुंचे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम ने शुक्रवार को मेडिकल पहुंच कर बच्चे उचित चिकित्सीय व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गोड़ियनपुरवा गांव के एक बाग में किसी ने नवजात को लावारिस छोड़ दिया था। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण राजू नवजात को तत्काल सीएचसी गायघाट ले गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बच्चे की नाजुक हालत होने के कारण उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। नवजात का इलाज आईसीयू वार्ड में चल रहा है। सूचना पर पहुंचे सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में बाल कल्याण समिति की सदस्य दीपमाला प्रधान, संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्या व आंनद कुमार ने नवजात की स्थित का जायजा लिया। इस दौरान सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने सीएमओ को नवजात शिशु की चिकित्सा संबंधी अन्य आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। निर्देश पर बच्चे की देखरेख व सुरक्षा के लिए एक महिला आरक्षी की भी तैनाती किया गया है। अब नवजात की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed