{"_id":"6a7a16d06a9d0ac3820c18dd","slug":"crowd-surges-at-medical-college-patients-clash-while-trying-to-get-registration-slips-bahraich-news-c-98-1-slko1009-154881-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में उमड़ी भीड़, परचा बनवाने के लिए भिड़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में उमड़ी भीड़, परचा बनवाने के लिए भिड़े मरीज
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में काउंटर पर पहले परचा बनवाने के लिए हो रही झड़प।
बहराइच। मौसम में बदलाव के साथ बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परचा बनवाने के लिए लगी लंबी कतार में पहले नंबर पर आने को लेकर दो मरीजों में कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। इससे काउंटर के पास कुछ देर अफरातफरी मची रही। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद मरीजों की कतार दोबारा व्यवस्थित कराई गई।
सोमवार को सुबह से ही मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटने लगी थी। पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण केंद्र तक लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर करीब 12 बजे परचा बनवाने के लिए लाइन में पहले लगने को लेकर दो लोगों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों आपस में भिड़ गए। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और दोनों को अलग कर शांत कराया।
दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों की लंबी कतार लगी रही। पहले दवा लेने को लेकर यहां भी कई बार कहासुनी की स्थिति बनी। ओपीडी के चिकित्सक कक्षों के बाहर भी मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जगह कम पड़ने पर कई मरीज बरामदे में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते उल्टी-दस्त, बुखार, पेट दर्द, सांस संबंधी परेशानी और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेडिसिन, हड्डी रोग और त्वचा रोग विभाग में दोपहर तक भीड़ बनी रही। सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि भीड़ के चलते लोगों में मामूली कहासुनी हुई थी जिसे ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने संभाल लिया था। उन्होंने कहा कि मौसम में लगातार बदलाव से मौसमी बीमारियां बढ़ी हैं। लोगों को साफ-सफाई रखने, पर्याप्त पानी पीने और ताजा भोजन करने के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।