फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crocodiles trapped in fishermen's net, stirred

मछुवारों के जाल में फंसा मगरमच्छ, हड़कंप

Mon, 30 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Crocodiles trapped in fishermen's net, stirred
हरदी थाना क्षेत्र के मासाडीहा में स्थित तालाब में लगे जाल में फंसा मगरमच्छ। - फोटो : BAHRAICH
हरदी (बहराइच)। मासाडीहा गांव के निकट सोतिया नाले में सोमवार को कुछ लोग मछली मार रहे थे। तभी जाल में एक मगरमच्छ फंस गया। मगरमच्छ को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़कर घाघरा नदी में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

महसी तहसील क्षेत्र के हरदी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मासाडीहा के निकट सोतिया नाला बहता है। नाले में काफी मछलियां भी हैं, जिनको मारने के लिए आसपास के लोग जाल डालते हैं।
विज्ञापन

मछुवारों ने सोमवार को मछली पकड़ने के लिए नाले में जाल डाल रखा था। लेकिन जब जाल को बाहर खींचा गया तो उसके अंदर से एक मगरमच्छ निकल आया। जिसे देख सभी दहशत में आ गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर काबू में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन रक्षक केवी सिंह मौके पर पहुंचे। वन रक्षक ने बताया कि मगरमच्छ की उम्र लगभग दो साल है। नाला काफी दूर तक फैला हुआ है। ऐेसे में मगरमच्छ के होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर घाघरा नदी में छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed