फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crocodile hetch egg

सरयू नहर साइफन की मेड़ पर मिला मगरमच्छ का घोंसला, निकले दो बच्चे

Mon, 24 Jun 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
crocodile hetch egg
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के सरयू नहर साइफन के किनारे सोमवार शाम मगरमच्छ का नेस्ट खुला तो दो नन्हें बच्चे बाहर निकले। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण बच्चे व अंडे देखकर हतप्रभ रह गए। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

अंडो से सुरक्षित निकले दो बच्चों को ग्रामीणों ने सरयू नहर में छोड़ दिया जबकि 14 अंडे मौके पर हैं। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र दुर्लभ वन्यजीवों के साथ जलीय जीवों के लिए भी जाना जाता है। सोमवार शाम को ककरहा रेंज के गोपिया साइफन के निकट गांव के लोग मवेशियों को घास चरा रहे थे।
विज्ञापन

कुछ लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे। तभी साइफन मार्ग से गुजर रहे लोगों ने अजीब सी आवाज सुनी। लोग आवाज की दिशा में आगे बढ़े तो मगरमच्छ का नेस्ट देखकर चौंक गए। नेस्ट से दो बच्चे निकलकर नहर की ओर बढ़ रहे थे जबकि मौके पर 14 अंडे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ अंडों में दरारें भी दिखीं। इस पर ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय को दी लेकिन देर शाम तक कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। एसडीओ यशवंत सिंह से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि सूचना मिली है।
टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। उधर वनकर्मियों का इंतजार बढ़ने के चलते ग्रामीणों ने घोंसले से निकले मगरमच्छ के दोनों बच्चों को सरयू नहर में सुरक्षित छोड़ दिया।

एसडीओ यशवंत सिंह ने बताया कि मगरमच्छ और घड़ियाल दोनों के प्रजनन काल का समय 70 दिन होता है। 70 दिन बाद नेस्ट के अंदर से आवाजें आने लगती हैं। तब मादा पहुंचकर ऊपर से बालू हटाती है। जहां पर नेस्ट खुला है, उस जगह आसपास कहीं न कहीं मादा मगरमच्छ होगी। उसी के चलते अंडे सुरक्षित हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सजग रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed