फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crocodile eaten child

मगरमच्छ ने हमला कर बालक को जिंदा चबाया

Sat, 22 Jun 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
crocodile eaten child
मोतीपुर के गुलहरिया जगतापुर में नाले में मगरमच्छ को पकड़ने के दौरान जमा भीड़। - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज के अंतर्गत जगतापुर गुलहरिया गांव निवासी एक बालक शनिवार को दोपहर बच्चों के साथ गांव के पास बहने वाले नाला में स्नान करने गया था। जब वह कपड़े निकाल कर नाला में कूदने की तैयारी में था, तभी किनारे झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने हमला कर बच्चे को जबड़े में दबोच लिया। यह देख अन्य बच्चे शोर मचाते हुए भागे। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक मगरमच्छ बच्चे को नाले में खींच ले गया। करीब दो घंटे के बाद बच्चे का शव मिला तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची दो रेंजों की टीम ने जाल की मदद से हमलावर मगरमच्छ को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत मोतीपुर थाना क्षेत्र में जगतापुर गुलहरिया गांव स्थित है। गांव के निकट मोहान नाला बहता है। गर्मी होने के चलते जगतापुर निवासी इरशाद (11) पुत्र छोटकन्ने दोपहर में अपने हमजोली साथियों के साथ गांव के पास बहने वाले नाले में स्नान करने चला गया। जब इरशाद कपड़े निकालकर किनारे खड़े होकर नाले में कूदने की तैयारी में था। तभी किनारे झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने हमला कर इरशाद को जबड़े में दबोच लिया। इरशाद की चीख सुनकर अन्य बच्चे सहम गए।
विज्ञापन

उन्होंने भागकर गांव में सूचना दी। परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक मगरमच्छ इरशाद को नाले में खींच ले गया। इससे इरशाद का पता नहीं चल सका। सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी आनंद आर्या टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू करवाई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इरशाद का क्षत-विक्षत शव मिला तो परिवारीजन बिलख उठे। मौके पर पहुंचे मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मोहान नाले में रह रहा मगरमच्छ अरसे से ग्रामीणों व मवेशियों पर हमला कर रहा था। इस मामले में कई बार गांव के लोगों ने आवाज भी उठाई। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बालक के निवाला बनने के बाद वन विभाग चेता। घटना के बाद शनिवार को डीएफओ जीपी सिंह ने हमलावर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए मोतीपुर और ककरहा रेंज के वनकर्मियों की टीम गठित की।
मोतीपुर के वन क्षेत्राधिकारी आनंद आर्य और ककरहा के वन क्षेत्राधिकारी इरफान की अगुवाई में वन दरोगा टीपीएन सिंह, विजय पाल, आनंद लाल, विजय पाल, डिप्टी रेंजर सत्रोहन लाल, एसटीपीएफ के बृजेश, अनिल पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जाल की मदद से आधा किलोमीटर की दूरी में नाले को खंगाला। तीन घंटे बाद हमलावर मगरमच्छ को पकड़ा जा सका। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को कतर्नियाघाट रेंज के महादेवा ताल झील में छोड़ा जाएगा।

परिवार को दी अहेतुक सहायता
मगरमच्छ के हमले में दम तोड़ने वाले इरशाद के घर पहुंचकर वन क्षेत्राधिकारी आनंद आर्या ने अहेतुक सहायता के रूप में पांच हजार रुपये दिए। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही मृतक आश्रितों को मुआवजा प्रदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed