फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crocodile dragged the man into the drain

Bahraich News: व्यक्ति को नाले में खींच ले गया मगरमच्छ

Sun, 06 Jul 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 06 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Crocodile dragged the man into the drain
मुर्तिहा क्षेत्र में ग्रामीण को इसी नाले में खींच ले गया मगरमच्छ । -संवाद
मिहींपुरवा (बहराइच)। पहाड़ी नाला पार कर मवेशियों को हरी घास खिलाने जा रहे रामफल पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ उनको गहरे पानी में खींच ले गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग व मूर्तिहा कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से रामफल की तलाश में जुटी है। सूचना के पांच घंटे बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची, इससे लोगों में भारी आक्रोश रहा।
विज्ञापन



कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज की ग्राम पंचायत मंझरा के दोबा गांव निवासी रामफल (50) शनिवार दोपहर मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान उन्हेंं पहाड़ी नाले के उस पार हरी घास होने की जानकारी हुई। इस पर वह मवेशियोंं के साथ नाला पार करने लगे।
विज्ञापन


उसी दौरान नाले में पहले से घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और जबड़े में दबोचकर पानी में खींच ले गया। रामफल की चीख सुन खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े लेकिन इस दौरान मगरमच्छ रामफल को लेकर गहरे पानी मेंं गुम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्तिहा कोतवाल राम नरेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से रामफल की तलाश शुरू की। कोतवाल ने बताया कि नाले में रामफल की तलाश की जा रही है। स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है।




कुछ दिन पहले मिले सैकड़ों नन्हे मगरमच्छ
रामफल पर हमले से पहले इसी नाले में लगभग दो सप्ताह पूर्व सैकड़ों छोटे-छोटे मगरमच्छ टहलते मिले थे। कुछ खेतों की ओर भाग गए थे और 26 को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था। हमले के बाद से स्थानीय लोगोंं में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed