{"_id":"61d87a146702da3e746c6cfe","slug":"crisis-on-weddings-in-winter-looking-for-summer-dates-bahraich-news-lko612472764","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में शादियों पर संकट, ढूंढ़ रहे गर्मी की डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में शादियों पर संकट, ढूंढ़ रहे गर्मी की डेट
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर ने जिले में दस्तक दे दी है। जनवरी मास के पहले सप्ताह में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 पहुंच गई है। संक्रमण का खास असर शादी समारोहों पर भी पड़ता दिख रहा है। जिन घरों में आगामी दिनों व फरवरी माह में शादियां थीं। वह संक्रमण के खतरे को देखते हुए शादियां टालने का मन बना रहे हैं। कई लोगों ने पंडितों से संपर्क भी किया है और मई-जून में पड़ने वाली लगनों की जानकारी ली है। वहीं संक्रमण की जद में शादी से संबंधित कारोबार भी आते दिख रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन की ओर से कोरोना बचाव की नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके तहत शादी पार्टियों मे आने वाले मेहमानों की संख्या 100 निर्धारित कर दी है। साथ ही कार्यक्रमों में बचाव गाइडलाइन के तहत मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की भी बात कही गई है। इसके साथ ही रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू भी लगाया गया है। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के आगे और भी सख्त होने की आशंका को लेकर कई शादी वाले परिवार शादियों की तारीख बदलने का मन बना रहे हैं। कई लोगों ने पंडितों से संपर्क कर्र पांच-छह महीनों बाद पड़ने वाली लग्नों की जानकारी भी ली है।
पंडित जी गर्मी के दिनों का दूसरा मुहूर्त निकालिए
तेजवापुर ब्लॉक के गनियापुर निवासी पंडित श्याम नरायण शुक्ला ने बताया कि 15 जनवरी से 21 फरवरी तक शादी का शुभ मुहूर्त है। इन मुहूर्तों में कई यजमानों के यहां शादी है। लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव व शासन की पाबंदियों को लेकर कई यजमान शादी की डेट टालने की बात कर चुके हैं। दो दिन पूर्व एक यजमान आए थे, जिनके घर फरवरी में शादी है। वह अप्रैल व मई माह या उसके बाद की लगन विचारने को कह रहे थे। छावनी चौराहा स्थित राम जानकी मंदिर के पंडित राधाकृष्ण पाठक ने बताया कि 20, 25 व 27 जनवरी को अच्छी लगनें हैं, लेकिन फरवरी की लगन कोविड से प्रभावित हो सकती हैं।-पंडित श्याम नरायण शुक्ला
विज्ञापन
पिछले साल हुआ था नुकसान, इस बार भी संभावना
सीके गार्डन मैरिज लॉन के मालिक हरिकेष जायसवाल ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में भारी नुकसान हुआ था। इस वर्ष 15 जनवरी से लग्न शुरू हो रही है। आगामी मुहूर्तों में लॉन नौ शादियों के लिए बुक है। अभी तक तो कोई भी परिवार बुकिंग कैंसिल करवाने नहीं आया है, लेकिन अगर ऐसे ही मामले बढ़ते रहे और शासन की ओर से सख्त गाइडलाइन आई, तो निश्चित ही कारोबार प्रभावित होगा।-हरिकेष जायसवाल, मैरिज लॉन मालिक
पाबंदियों के चलते होगा नुकसान
टेंट व्यवसायी संजय जायसवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष कई शादियों कैंसिल हो गई थी, वहीं संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन में व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया था। पिछले कई महीनों से लगनों में अच्छे व्यवसाय का इंतजार था, लेकिन लगता है वह भी नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी लगनों की बुकिंग है। अभी तक कोई भी बुकिंग कैंसिल नहीं हुई है। लेकिन गाइडलाइन को लेकर पाबंदियों में बुकिंग छोटी हो जाएगी और मुनाफा काफी घट जाएगा। -संजय जायसवाल, टेंट कारोबारी