फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crisis of potato and pulses crops due to the weather.

मौसम की बेरुखी से आलू व दलहनी फसलों पर संकट

Sun, 12 Jan 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Crisis of potato and pulses crops due to the weather.
बहराइच। तराई में मौसम की बेरुखी से आलू, दलहनी और तिलहनों फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बारिश व ओले गिरने से तराई के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। इससे आम जनजीवन तो प्रभावित है ही, फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। आसमान से बर्फ की तरह रात में पड़ रहे पाले से सब्जी की फसल सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो गया है। दलहन की फसल तो चपेट में है ही, सबसे अधिक नुकसान सब्जियों के राजा आलू को हो रहा है। मौसम की बेरुखी से तिलहन की फसलों का भी खेल खराब होने लगा है। झुलसा, माहूं व फंफूदनाशी रोग का प्रकोप फसलों की सेहत बिगड़ रहा है। बारिश के साथ ओले गिरने से जंगली इलाके में फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रबी सीजन में जनपद में मुख्य फसल के रूप में सरसों, मटर व आलू की बोआई की जाती है। इस वर्ष मटर पांच हजार हेक्टेअर, सरसों 15 हजार हेक्टेअर व आलू की 2250 हेक्टेअर क्षेत्रफल में बोआई की गई है। करीब एक सप्ताह से मैदानी व तराई क्षेत्रों में बारिश व बदले मौसम के मिजाज से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। पारा चार डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। रात के समय तो स्थिति और विकराल हो जाती है। बीते दिनों शहरी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई तो मिहींपुरवा जैसे वनाच्छादित क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। बारिश से मटर, सरसों, आलू व पछेती गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना कृषि वैज्ञानिक जता रहे हैं।
विज्ञापन

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तापमान तिलहन व दलहन फसलों के लिए काफी अच्छा है। इससे कम तापमान होने पर तिलहन व दलहन फसलों की प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ने लगता है। फसल वृद्धि करने के बजाए अपने जीवन के लिए संघर्ष करने लगती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले दिनों में तराई का मौसम बिगड़ा है, इसका असर विपरीत हो सकता है। बदली का सिलसिला चार से पांच दिन लगातार जारी रहा तो आलू में झुलसा, सरसों में मांहू रोग व अरहर में फलीछेदक कीटों का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कीटनाशक का करें छिड़काव
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह कहते हैं कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से आलू व दलहनी फसलों की उत्पादकता पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। रबी दलहन व तिलहन फसलों में खरपतवार नियंत्रण करना अति आवश्यक है। आलू व सरसों फसल को पाले से बचाने के लिए खेत में नमी रखें। उन्होंने कहा कि यदि आलू, सरसों व मटर में किसानों को झुलसा का प्रकोप दिखे तो तत्काल उपचार करें। रीडोमिल एमजेड का दो ग्राम प्रति लीटर घोल बनाकर प्रति बीघा फसल में छिड़काव किया जा सकता है। इसके अलावा डाईथेनम 45 का छिड़काव कर फसल को रोगमुक्त किया जा सकता है। खेत के आसपास धुआं करने से भी पाले से फसलों को बचाया जा सकता है।

किसान बोले, बर्बाद हो जाएगी आलू व सरसों की फसल
मिहींपुरवा के पचासा गांव निवासी किसान रामसती व ओमप्रकाश कहते हैं कि मौसम के बदले मिजाज से गेहूं की फसल को आंशिक नुकसान है, लेकिन आलू व सरसों की फसल बर्बाद हो जाएगी। गुलालपुरवा गांव निवासी गुड्डू लोधी व राजेंद्र कुमार कहते हैं कि आलू की फसल पर झुलसा का प्रकोप दिखने लगा है। वैज्ञानिकों से सलाह लेकर कीटनाशकों का छिड़काव किया गया है। गेहूं की बोआई देर से की है। यदि मौसम का मिजाज अगले चार-पांच दिनों तक ऐसा ही रहा तो फसल नष्ट हो जाएगी। सरसों की पत्तियों पर चकत्ते पड़ने लगे है। वैज्ञानिकों से बात की तो पता चला कि यह झुलसा रोग है। कीटनाशक का छिड़काव कर फसल को नष्ट होने से बचाया जा रहा है। आलू की बर्बाद फसल के लिए किसान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed