फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth shot in quota dispute

कोटे के विवाद में युवक को मारी गोली

Mon, 27 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 27 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in quota dispute
जेसीडी विद्यापीठ के सामने छात्र गुटों में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
चौखड़िया गांव निवासी एक युवक रविवार की रात जिला मुख्यालय से घर लौट रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली हाथ व पैर में लगी, जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोटे के विवाद का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के चौखड़िया गांव निवासी बृजकिशोर वर्मा (23) पुत्र प्रमोद वर्मा का कहना है कि गांव निवासी चुनमुन उर्फ श्याम बिहारी तथा सुरेश कुमार आदि से कोटे को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व बृजकिशोर ने चुनमुन का कोटा निरस्त करवा दिया था। तभी से विपक्षी बृजकिशोर से रंजिश रख रहे हैं। बृजकिशोर ने बताया कि रविवार की शाम वह घरेलू सामान की खरीदारी के लिए जिला मुख्यालय गया था।
विज्ञापन


बाजार में काम निपटाने के बाद देर रात बाइक से घर लौट रहा था। बृजकिशोर जब गांव के पूरब स्थित नहर पटरी से गुजर रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश तीन युवकों ने उस पर कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली बृजकिशोर के हाथ और पैर में लगी, जिससे वह गिर गया। फायरिंग और चीख की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े। रात में ही बृजकिशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बृजकिशोर ने चुनमुन और सुरेश को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed