{"_id":"582216da4f1c1bfb02b38e9c","slug":"youth-murdered-body-thrown-in-the-sewer","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्तिहा क्षेत्र के नाले में मंगलवार दोपहर में एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे जिससे हत्या की बात कही जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
मुर्तिहा क्षेत्र में ग्राम धर्मापुर बंदरपुरवा के निकट से बहने वाले नाले में मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने युवक का शव उतराता देखा। उन्होंने तत्काल मुर्तिहा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इस बीच धर्मापुर, बंदरपुरवा, सेमरी व अन्य गांव के लोग एकत्र हो गए। उनमें कोई भी युवक की शिनाख्त नहीं कर सका।
ग्रामीणों के मुताबिक युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। उनसे खून बह रहा था। इससे हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका है। जांच करने पहुंचे दरोगा दीनानाथ यादव के मुताबिक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह का सही पता चल सकेगा। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।