फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man killed with sharp weapons

धारदार हथियार से युवक की हत्या

Sat, 21 May 2016 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 21 May 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार से मिलने निकले युवक की रात में गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को गांव से सौ मीटर दूर रेलवे क्रासिंग के निकट पड़ा मिला। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। युवक तीन माह पूर्व मुंबई से घर आया था। युवक की हत्या से घर मेें कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


नानपारा क्षेत्र में नौरंग मड़ही सिलेटनगंज निवासी इसरार (25) पुत्र शेर अली मुंबई के एक निजी प्रतिष्ठान में नौकरी करता था। तीन माह पूर्व इसरार पत्नी फरीन और बेटियों के साथ घर आया था। शुक्रवार रात आठ बजे इसरार के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी।
विज्ञापन


बात करने के बाद इसरार घर से निकला। पत्नी फरीन के पूछने पर इसरार ने बताया कि बड़े भाई वसीम के साढ़ू सोनू का फोन था। वह लखनऊ से नानपारा आया है। उसी से मिलने जाना है। कुछ देर बाद लौट आऊंगा। लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटा तो पत्नी को चिंता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पति के मोबाइल पर फोन किया लेकिन वह बंद मिला। पूरी रात इंतजार करने के बाद पत्नी व परिवार के लोगों ने सुबह खोजबीन शुरू की। इस दौरान गांव से 100 मीटर दूर पर इसरार का शव पड़ा मिला। इसरार का गला रेता हुआ था। सिर और चेहरे पर जख्म थे।

माना जा रहा है कि पिटाई के बाद उसकी हत्या की गई है। पत्नी ने किसी से रंजिश से इंकार किया है। चाचा अब्दुल कादिर का कहना है कि वह अक्सर मुंबई में ही रहता था। ऐसे में रंजिश का सवाल ही नहीं है।


हत्या की सूचना पर सीओ अजय भदौरिया व कोतवाल पीके सिंह ने गांव पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए। इसरार की मौत पर मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। इसरार की बेटी निकरा (9), गुफरा (5) भी पिता के शव को देख स्तब्ध थीं। छोटी बेटी उमरा (03) तो घटना से अनजान थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed