फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man killed by brick

युवक को ईंट से कूंचकर मार डाला

Fri, 07 Aug 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 07 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
इमलिया करनपुर गांव निवासी साबिर अली (29) पर सोते समय गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसके चेहरे को ईंट से कूंचकर मरणासन्न कर दिया। रात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज शुरू होते ही साबिर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। प्रथम दृष्टया रंजिश के कारण हत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन



नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया करनपुर गांव श्रावस्ती की सीमा पर है। गांव निवासी साबिर अली पुत्र अब्दुल रहीम गुरुवार देर रात 10:30 खेत की सिंचाई कर लौटा और घर के आंगन में सो गया। आधे घंटे बाद साबिर के चीख सुनकर भाई इब्राहीम व अन्य लोग दौड़े। साबिर लहूलुहान तड़प रहा था। पास में ही खून से लथपथ ईंटें पड़ी थीं, जिससे उसके सिर और चेहरे पर ईंटों से प्रहार किया गया था। परिवारीजन तत्काल  उसे लेकर सीएचसी नानपारा पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर साबिर को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया लेकिन लखनऊ में इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया। शव लेकर लौटे परिवारीजनों ने नवाबगंज थाने को सूचना दी।
विज्ञापन



नवाबगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर इब्राहीम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में साबिर की मौत हुई है, इसके चलते लखनऊ पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों और परिवारीजनों के बयान से पता चला है कि कुछ लोगों से साबिर की रंजिश चल रही है। हो सकता है कि रंजिश के चलते ही ईंट से कूंचकर उसकी हत्या की गई हो। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed