फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   young man cut off by his friends

हत्या की साजिश में साथ न दिया तो दोस्तों ने मौत के घाट उतारा

Thu, 25 Jun 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 25 Jun 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
दोस्तों को मारपीट न करने की सलाह देना और उनकी साजिश में साथ न देना भिमुरी निवासी अखिलेश (35) को भारी पड़ गया। इससे बिफरे पांच दोस्तों ने उसी का गला कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात बुधवार रात की है। मृतक के भाई की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम भिमुरी निवासी राजितराम, मंशाराम, मयाराम, अमेरिका व राम प्रसाद का पड़ोसी गांव के ही रामजीत यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रामजीत को मारने के लिए पांचों साथी साजिश रच चुके थे।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब सात बजे राजितराम, मंशाराम, मयाराम, अमेरिका व राम प्रसाद गांव के बाहर इकट्ठा हुए। गांव के ही अपने दोस्त अखिलेश पुत्र रामसुंदर को भी मौके पर बुलाया। रामजीत को मारने के लिए पांचों ने उसे साथ चलने को कहा। इस पर अखिलेश अपने दोस्तों को विवाद से बचने व मारपीट न करने की सलाह देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों ने काफी दबाव बनाया लेकिन उसने साथ चलने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर पांचों युवक अखिलेश से विवाद करने लगे। इतने में किसी दोस्त ने अखिलेश की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

अखिलेश जमीन पर गिरकर तड़पने लगा तो उसके दोस्तों ने उस पर फिर से हमला किया, जिससे मौके पर ही अखिलेश ने दम तोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।

इस मामले में अखिलेश के छोटे भाई विकास की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने राजितराम, मंशाराम, मयाराम, अमेरिका व राम प्रसाद के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


इस बारे में थानाध्यक्ष गिलौला वकील पांडे ने बताया कि घटना के बाद से पांचों आरोपी गांव से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed