{"_id":"6ad0f0ef40739962c607e312","slug":"sexual-violence-against-a-teenager-accused-arrested-meerut-news-c-73-1-mct1008-109085-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किशोर के साथ की यौन हिंसा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किशोर के साथ की यौन हिंसा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। एक गांव में आरोपी कामिल निवासी महताब सिनेमा मेरठ ने 14 साल के किशोर के साथ यौन हिंसा की। पीड़ित किशोर की मां ने आरोपी खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मेरठ की एक कॉलोनी निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि बुधवार को उसका 14 वर्षीय बेटा सरधना में किसी काम से आया था। शाम को वह छोटा हाथी में सवार होकर घर जा रहा था। जैसे ही वह सरधना-मेरठ पर एक गांव के जंगल में पहुंचा तो वहां आरोपी कामिल ने बेटे के साथ यौन हिंसा की। बेटे ने घर पहुंच कर जानकारी दी। पुलिस ने किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
-- -- -- -- --