{"_id":"586d294c4f1c1b44361583d2","slug":"young-man-commented-women-from-fake-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक आईडी बनाकर युवती पर किए कमेंट, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेक आईडी बनाकर युवती पर किए कमेंट, केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पड़ोसी युवक के नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाया। फिर पड़ोस में रहने वाली युवती के फोटो को अटैच कर अश्लील कमेंट किए। चार और युवकों ने उस एकाउंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी । इसका पता लगने पर युवती के परिवारीजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित युवती ने इस मामले में पांच युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जबकि अन्य युवक फरार हैं। युवती का दो माह विवाह होना है। उसने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की भी चेतावनी दी है। सुजौली थाना अंतर्गत एक गांव निवासी कैलाश साहनी पड़ोस में रहने वाली 18 वर्षीय युवती को अक्सर परेशान करता रहता था। सप्ताह भर पूर्व कैलाश ने पड़ोसी विजय ठाकुर के नाम से फेसबुक एकाउंट बनाकर पड़ोसी युवती के कई फोटो अपलोड कर दिए।
उस पर तरह-तरह के अश्लील कमेंट भी लिखे। विजय ठाकुर की आईडी से जुड़े क्षेत्र निवासी राजेश, दीपू, सयूब और कृष्णकुमार ने भी अश्लील कमेंट कर दिया। दो दिन पूर्व इसकी जानकारी जब युवती के परिवारीजनों को हुई तो सभी सकते में आ गए। युवती की मां ने कैलाश के घर पहुंचकर बात करने की कोशिश की तो उसने पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। परेशान मां-बेटी ने थाने पहुंचकर कैलाश साहनी व कमेंट करने वाले चार युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि उसने अपनी बेटी का विवाह हाल ही में तय किया है। दो माह बाद शादी होनी है। ऐसे में कैलाश की ओर से उठाए गए कदम से बेटी की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कैलाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।वहीं अन्य चारों युवक फरार हैं। थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी का कहना है कि जांच करने के बाद कार्रवाई करेंगे।