{"_id":"57f297254f1c1bc33226fb11","slug":"woman-murdered-for-dowry-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की दहेज के लिए हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की दहेज के लिए हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक व भैंस नहीं मिलने पर ससुरालीजनों ने एक प्रताड़िता को मारने-पीटने के बाद फांसी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद ससुरालीजन घर से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची मृतका की मां ने हत्या की तहरीर पर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हरदी क्षेत्र में करेहना माधवपुरवा निवासी बतूला ने सोमवार को थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि उसने छह वर्ष पूर्व अपनी बेटी नसीमुन (3) का विवाह रमवापुर कला निवासी बाजू के साथ किया था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही दहेज में भैंस और बाइक न लाने के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा।
परेशान नसीमुन ने मायके वालों को अवगत कराया। उन्होंने स्थिति सुधरने पर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। मां बतूला का कहना है कि आश्वासन के बावजूद उसकी बेटी का उत्पीड़न जारी रहा। रविवार रात ससुराल के लोगों ने पीटकर बेटी को मार डाला। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि मृतका का पति दिल्ली में नौकरी करता है। घर पर उसका जेठ मोहरमली व परिवार के अन्य सदस्य हैं। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के मां की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ससुराल के लोग फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।