{"_id":"5755a7494f1c1b191d9c546e","slug":"woman-jumped-in-sarayu-with-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी संग सरयू में कूदी विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी संग सरयू में कूदी विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
पुल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधारी चुकाने के लिए गहने गिरवी रखने को लेकर पति से झगड़ा होने पर सोमवार को गोलवाघाट पुल से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने मासूम बेटी के साथ सरयू में छलांग लगा दी। कार्यकर्त्री बच्चों व पति के साथ सरयू तट पर स्थित मरीमाता मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। तभी पति से विवाद होने पर उसने ये कदम उठाया।
घटना से पुल पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पुलिस व अग्निशमन कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री का शव ढूंढ निकाला मगर मासूम का पता नहीं चल सका।
बौंडी थानाक्षेत्र के कोड़हा गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी पूनम (26) ठकुराइन पुरवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्त्री पद पर तैनात थी। सोमवार सुबह पूनम अपनी बेटी मुन्नी (एक वर्ष), पुत्र दिवाकर (ढाई वर्ष) और पति दिनेश के साथ सरयू नदी के तट पर स्थित मरीमाता मंदिर गई थी।
विज्ञापन
जहां पर पति व बच्चों के साथ पूजा करने के बाद सभी पैदल घर लौट रहे थे। पूनम बेटी मुन्नी को गोद में लिए थी। जबकि दिनेश बेटे दिवाकर को कंधे पर बैठाए था। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री की नौकरी के लिए उधार ली गई रकम चुकाने के लिए पूनम ने अपने गहने गिरवी रखने की बात कही।
इस पर पति ने गहने गिरवी रखने से मना कर दिया। इसको लेकर पूनम का पति से झगड़ा हो गया। गुस्साई पूनम ने मुन्नी के साथ पुल से सरयू में छलांग लगा दी। ये देख पति सन्न रह गया। उसने शोर मचाया तो आसपास के तमाम लोग जुट गए। हालांकि तब तक पूनम व मुन्नी डूब चुकी थीं।
सूचना पाकर तिकोनीबाग चौकी इंचार्ज, अग्निशमन केंद्र के प्रभारी एसपी द्विवेदी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने नदी में जाल डालकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पूनम का शव ढूंढ निकाला मगर मुन्नी का कुछ पता नहीं चल सका।
कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर विद्यासागर वर्मा का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते घटना हुई है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मासूम की तलाश की जारी है। गौरतलब हो कि पूनम और दिनेश का विवाह छह वर्ष पूर्व हुआ था।