फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman burnt in suspicious circumstances, death

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला जली, मौत

Thu, 30 Jun 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 30 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt in suspicious circumstances, death
अाग - फोटो : demo pic
 बलरामपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के सैदा गांव निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मंगलवार को परिवारीजन विवाहिता को लेकर बहराइच जिला अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अस्पताल में मौजूद मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया हैै। गोंडा के मनकापुर थाना अंतर्गत महरवापुर गांव निवासी दूधनाथ सिंह ने बेटी बेबी (35) की शादी 2004 में बलरामपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के सैदा गांव निवासी पप्पू सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम अचानक बेबी के कपड़ों में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाकर बेबी को जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे पिता दूधनाथ सिंह ने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वही, फखरपुर थाना अंतर्गत हैबतपुर गांव निवासी शशिबाला (21) मंगलवार की रात गैस सिलेंडर पर दूध गर्म कर रही थी। तभी सिलेंडर की पाइप अचानक फट गई। इससे शशिबाला के कपड़ों में आग लग गई। परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाई और शशिबाला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


उधर, नानपारा कोतवाली अंतर्गत गौरा गांव निवासी सरोज कौर (30) दूध गर्म कर उसे टांड़ पर रख रही थी। तभी खौलता दूध उसके ऊपर गिर गया। इससे वह झुलस गई। सरोज को जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed