फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   wife's murder in laws for 50 thousand

50 हजार के लिए ससुराल में पत्नी की हत्या

Wed, 25 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Wed, 25 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 wife's murder in laws for 50 thousand
महिला की हत्या के बाद गमगीन परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बेलवाभारी/नवाबगंज। पड़ुहिया गांव में ससुराल आए एक युवक ने सास-ससुर के रिश्तेदारी में जाने के बाद बुधवार को पत्नी से 50 हजार रुपये की मांग की। पत्नी के इंकार करने पर उसे लाठियों से पीटा, फिर गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी मनोज कुमार का विवाह पांच वर्ष पूर्व दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित नवाबगंज थाना क्षत्र के पड़ुहिया गांव निवासी मोहिनी (25) पुत्री रामबिलास के साथ हुआ था। शादी के बाद से अंगूठी व 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। एक माह पूर्व रामबिलास ने दामाद को अंगूठी बनवाकर दी थी। कुछ दिन के बाद 50 हजार रुपये देने का वादा किया था। लेकिन इसके बावजूद मनोज अपनी पत्नी को आए दिन पीटता था।
विज्ञापन


एक पखवारा पूर्व मोहिनी ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग होकर मायके चली आई थी। इस पर तीन दिन पूर्व पति मनोज भी ससुराल पड़ुहिया गांव आ धमका। इसी बीच मंगलवार को लखनऊ निवासी एक रिश्तेदार की तबियत खराब होने पर रामबिलास दामाद के सहारे घर छोड़कर रिश्तेदारी में चले गए। घर पर दामाद मनोज के अलावा उसकी पत्नी मोहिनी व दो अवयस्क साले व एक साली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को सुबह मनोज ने पत्नी से 50 हजार रुपये की मांग की तो मोहिनी ने मां-बाप के आने पर रुपयों का इंतजाम करने की बात कही। इस पर उसने ससुराल में ही मोहिनी को लाठियों से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला। घटना से घर में मौजूद अवयस्क साले व साली सहमकर छिप गए। पत्नी की हत्या कर उसके शव को चारपाई पर छोड़कर मनोज भाग गया। मनोज के जाने के कुछ देर बाद घर में छिपे साले व साली ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया।


सूचना थाने पर दी गई। थानाध्यक्ष श्रीनाथ यादव ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया  इस मामले में लखनऊ गए मृतका के माता-पिता को सूचना दी गई है। चौकीदार जोगीराम की सूचना पर मृतका के पति मनोज को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed