{"_id":"58d2c4ec4f1c1bb6681a51f5","slug":"wife-killed-by-stick","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
भरथा कला के मजरा गुरवा निवासिनी एक महिला को मंगलवार रात पति ने लाठी से जमकर पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पति के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गब्बापुर के मजरा मुंडा सेमरा निवासी फारूख ने अपनी बहन शाहजहां बानो (32) का विवाह थाना क्षेत्र के ग्राम भरथा कला के मजरा गुरवा निवासी जफर से किया था। मंगलवार को किसी बात को लेकर दंपति में विवाद हुआ था।
इस पर जफर ने शाहजहां बानो की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी जफर मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फारूख ने अपने बहनोई जफर पर बहन की लाठी से पीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा वीर सिंह ने भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक सिरसिया डीडी मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।