फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wall collapses, mother and son died

दीवार ढही, मां बेटे की दबकर मौत

Thu, 10 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
रामनगर गुलमा गांव में नव निर्मित दीवार मिट्टी का लेपन करते समय गुरुवार शाम को अचानक ढह गई। मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना अंतर्गत रामनगर गुलमा गांव निवासी ननकू ने हाल ही में कच्चे मकान में नई दीवार का निर्माण करवाया था। गुरुवार शाम को ननकू तालाब से चिकनी मिट्टी लेकर आया था। शाम को वह अपनी पत्नी ननकी (35) के साथ दीवार में मिट्टी का लेपन कर रहा था। पास में ही तीन वर्षीय पुत्र लवकुश औैर छह वर्षीय संतोष खेल रहे थे।
विज्ञापन


अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर ढह गई। पूरा परिवार मलबे में दब गया। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में लवकुश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ननकी, ननकू और संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने आनन-फानन में पति-पत्नी और संतोष को पीएचसी बाबागंज में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपती की हालत नाजुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ननकी ने भी दम तोड़ दिया।


पति ननकू और पुत्र संतोष का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने मौके का मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि मां-बेटे के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed