{"_id":"58add5bd4f1c1b6f1cb23553","slug":"vehicle-collision-killed-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत
अमर उजाला/बहराइच
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक व ग्रामीण की मौत हो गई। नानपारा में अनियंत्रित बाइक पुल की रेलिंग में घुस गई, जिसमें ग्रामीण ने दम तोड़ दिया, जबकि रिसिया में पैदल जा रहे ग्रामीण को बाइक सवार ने कुचल दिया, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी की मौत हुई। मृतक के भाई ने बाइक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
बताया जाता है कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे में घायल युवक को सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत सोहबतिया गांव निवासी रामबरन (25) अपने सहयोगी विनय कुमार (23) के साथ बीती शाम बाइक से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी राधेश्याम वर्मा के यहां आ रहे थे। बाइक विनय चला रहा था। रात करीब 10 बजे दोनों बाइक सवार असवा गांव से पहले पुल के पास तीव्र मोड़ होने के कारण रेलिंग में जा भिड़े। हादसे में मौके पर ही रामबरन की मौत हो गई, जबकि विनय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की मदद से विनय को सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, रिसिया थाना अंतर्गत रिसिया जमाल गांव निवासी मंगल (52) पुत्र बच्चू सड़क पर पैदल जा रहा था।
इसी दौरान विश्वरिया गांव निवासी बाबूलाल बाइक से आ गया और उसने पैदल जा रहे मंगल को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने मंगल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां पहुंचते ही मंगल ने दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक सवार मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से भाग गया। मंगल के भाई ने बाइक मालिक को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।