फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two sisters raped

नौकरी के बहाने बुलाकर सगी बहनों से दुष्कर्म

Sat, 31 Oct 2015 10:29 PM IST
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
महिला का कहना है कि पति की सचिवालय में नौकरी के नाम पर उससे पांच लाख रुपये लिए गए थे। अपने भाई के नेपाल में एमबीबीएस में एडमिशन के लिए उसे बुलाया गया था। महिला ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जनपद कानपुर के एक कस्बे की निवासी महिला ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि उसके पति मध्यप्रदेेश में एक निजी इंटर कॉलेज में नौकरी करते हैं। तीन माह पूर्व हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भाटीकुंडा गांव के ग्राम प्रधान रक्षाराम यादव से एक रिश्तेेदार ने जान पहचान कराई थी।
विज्ञापन


रिश्तेदार रेलवे में दिल्ली में ठेकेदारी भी करते हैं। ग्राम प्रधान ने अपनी ऊंची पहुंच होने की बात कहते हुए सचिवालय में नौकरी दिलवाने का आश्वासन देकर पांच लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद महिला ने अपने भाई के नेपाल में एमबीबीएस में एडमीशन को लेकर चर्चा की थी। जिस पर उसे बहराइच बुलाया गया था। दो दिन पूर्व वह लखनऊ से बस द्वारा कैसरगंज पहुंची थी। यहां पर रक्षाराम व उनके तीन अन्य साथी मिले थे। रास्ते में एक होटल पर कमरे में ले जाकर ग्राम प्रधान ने सभी को चाय पिलायी।

महिला का कहना है कि बातचीत के दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि नेपाल के हालात ठीक नहीं है। एक माह बाद एमबीबीएस के एडमिशन के लिए चलना उचित होगा। बातचीत के दौरान ही महिला, उसकी सगी बहन व भाई बेहोश हो गए।


महिला का कहना है कि बेहोशी के दौरान ग्राम प्रधान और एक अन्य व्यक्ति ने बहन और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने जानमाल की धमकी देकर सभी को कैसरगंज लाकर छोड़ दिया। महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी है। एसपी सालिकराम वर्मा का कहना है कि सीओ कैसरगंज को मामले की जांच सौंपी है। सीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed