फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two sisters burnt to death in the cottage

झोपड़ी में जलकर दो बहनों की मौत

Fri, 30 Oct 2015 10:15 PM IST
बबहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
बबहराइच/अमरउजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिंदा जली बहनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


रिसिया थाना अंतर्गत गुरुचाही गांव आसामरोड-कटिलिया चौराहा संपर्क मार्ग पर स्थित है। गांव के निकट संपर्क मार्ग पर चौराहा है। इसी चौराहे के निकट वारिस झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार शाम 6:45 बजे के आसपास वारिस की पत्नी शकीला खाना बना रही थी।
विज्ञापन


जबकि वारिस द्वार पर कुछ लोगों के साथ बैठा बात कर रहा था। बेटी सीमा (11) व शीबा (08) झोपड़ी के अंदर खेल रही थी। इसी दौरान चूल्हे की भड़की चिन्गारी से छप्पर में आग लग गई। पहले तो वारिस की पत्नी ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर शोर मचाया। पति वारिस दौड़े, लेकिन वह भी आग बुझाने में असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिवार के सदस्य अनाज, कपड़ा, बर्तन व गृहस्थी का अन्य सामान निकालने में जुट गए। तभी आग ने पूरे झोपड़ी को आगोश में ले लिया। सीमा और शीबा झोपड़ी के अंदर ही रह गई। जबकि गृहस्थी बचाने व बरामदे में लेटी एक वर्षीय बेटी रुबी को बचाने के चक्कर में वारिस बेटी रूबी संग झुलसकर घायल हुए हैं।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी के अंदर मौजूद दोनों बहनों की झुलसकर मौत हो चुकी थी। अग्निकांड में झुलसे वारिस व रूबी को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष आलोक राव भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि झुलसी दोनों बहनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


काफी गरीब है वारिस का परिवार
वारिस मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। आर्थिक तंगी के चलते पूरा परिवार झोपड़ी में गुजर बसर करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब झोपड़ी धू-धू कर जल रही थी। तभी अचानक वारिस को अपनी दोनों बेटियों की याद आई तो वह झोपड़ी की ओर भागा। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे काबू में किया। उधर वारिस की पत्नी घटना के बाद बदहवाश हालत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed