फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डीआईजी ने उधमपुर में की पैदल गश्त, सुरक्षा का जायजा लिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और विभिन्न इनपुट के मद्देनजर डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा ने सोमवार को उधमपुर शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापक पैदल गश्त और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ एसएसपी उधमपुर अमृतपाल सिंह, डीएसपी मुख्यालय जतिंदर सिंह संब्याल, थाना प्रभारी उधमपुर इंस्पेक्टर परवेज सज्जाद और पुलिस कर्मियों का दल मौजूद रहा।
विज्ञापन


यह पैदल गश्त गोल मार्केट से शुरू हुई और लंबी गली, सलैन तालाब, रामनगर चौक और मुख्य बस स्टैंड से होते हुए टाउन हॉल में समाप्त हुई। गश्त के दौरान डीआईजी ने दुकानदारों, यात्रियों और आम लोगों से बातचीत कर जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया और नागरिकों को सुरक्षित व भयमुक्त माहौल का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


गश्त के दौरान ही डीआईजी ने साथ चल रहे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अतिरिक्त सतर्क रहें। उच्चतम स्तर की सतर्कता बनाए रखें और भीड़भाड़ वाले तथा संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज करें ताकि किसी भी असामाजिक या राष्ट्रविरोधी मंसूबे को नाकाम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की इस पहल की स्थानीय व्यापारिक समुदाय और आम जनता ने सराहना की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या 112 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed