फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two people killed in the accident

मासूम समेत दो लोगों की हादसाें में मौत

Tue, 01 Nov 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दंपती को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


नानपारा क्षेत्र में ग्राम खन्नापुरवा निवासी शहजाद (30) अपनी पत्नी रुकसाना (28) और एक वर्षीय पुत्र मुन्ना के साथ बाइक से मंगलवार सुबह रिश्तेदारी में सिसवारा गांव गया था। वहां से लौटते समय बाइक सवार दंपती को नानपारा-बहराइच मार्ग पर मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि रुकसाना के गोद से उछलकर मासूम सड़क पर दूर जा गिरा। बाइक ट्रक में फंस गई। ट्रक मासूम को रौंदता हुआ कुछ दूर जाकर रुका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रिसिया क्षेत्र में ग्राम बभनी सैदा निवासी मोहम्मद उमर (30) पुत्र असगर अली को रिसिया बाजार से लौटते समय पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी उमर को आसपास के लोग जिला अस्पताल ले जा रहे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed