फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two million stolen goods including cash from home

घर से नकदी समेत दो लाख का माल चोरी

Wed, 30 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 30 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two million stolen goods including cash from home
उड़घनिया शेखपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में मंगलवार रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और जेवर समेत दो लाख का माल पार कर दिया। इस मामले में ग्रामीण ने गांव के तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रिसिया थाना अंतर्गत उड़घनिया शेखपुरवा निवासी हफीज उल्ला खां रात में परिवार के साथ सो रहे थे। इसी रात एक बजे के आसपास दीवार फांदकर घुसे चोरों ने दूसरे कमरे में प्रवेश कर अलमारी का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन


चोरों ने घर में रखे 83 हजार रुपये नगद, महिलाओं के सोने-चांदी के एक लाख के जेवर व कपड़ा, बर्तन समेत दो लाख से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह परिवारीजन जब सोकर उठे, तब उन्हें घर में चोरी की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग इकट्ठा हुए। हफीजउल्ला का कहना है कि उनके घ्‍ार में चोरी करने वाले कुछ बदमाशों का सुराग मिला है। उसी के आधार पर गांव निवासी तीन लोगों द्वारा चोरी किए जाने का पता चल रहा है।


इस मामले में तीनों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष अशरफ परवेज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। चोरी की वारदात के चलते गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed