{"_id":"575d8e934f1c1b273e11b852","slug":"two-injured-in-crocodile-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ के हमले में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मगरमच्छ के हमले में दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरीघटही गांव के निकट सोतिया नाला पार करते समय रविवार दोपहर एक युवक व किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और दोनों को बचाया। इस हादसे में घायल युवक व किशोर को वन विभाग की टीम ने सीएचसी मिहींपुरवा में भर्ती कराया है।
युवक को वहां जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में मुर्तिहा रेंज के ग्राम सेमरीघटही के निकट सोतिया नाला है। गांव निवासी संजय (12) पुत्र गोपाल व ननकू (30) पुत्र सुल्तान रविवार दोपहर नाले को पार कर रहे थे।
उसी दौरान पानी से निकले एक मगरमच्छ नेे संजय का पैर जबड़े में दबोच लिया। ननकू के छुड़ाने के प्रयास पर मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। दोनों की चीख पुकार सुनकर आसपास मछली पकड़ रहे लोग दौड़ पड़े। किसी तरह युवक और किशोर को मगरमच्छ से बचाकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वन दरोगा भवानी भीष्म पांडेय व वन रक्षक आनंद लाल मौके पर पहुंचे। घायल युवक व किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. वासुदेव वर्मा ने बताया कि ननकू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।