फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two groups of youths clashed, firing

चौराहे पर भिड़े युवकों के दो गुट, फायरिंग से दहशत

Fri, 18 Nov 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 18 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
शहर के गुरुनानक चौक पर शुक्रवार दोपहर युवकों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। एक गुट के युवकों ने दूसरे पक्ष के तीन युवकों मारापीटा और फायरिंग की। इससे दहशत फैल गई। इस दौरान एक युवक को अगवा करने का प्रयास भी किया गया। काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना को रफादफा करने में जुट गई। रात तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


शहर में मोहल्ला नौवागढ़ी निवासी आशुतोष निषाद, नाजिरपुरा निवासी तलहा फारुकी, आयुष और कृष्णा त्रिपाठी आदि के बीच रंजिश चल रही है। शुक्रवार दोपहर एक बजे दोनों गुट के युवक शहर के गुरुनानक चौक पर आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के बाइक सवार आठ-दस युवकों की दूसरे गुट के तीन युवकों से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


पहले पक्ष के युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसे भगदड़ मच गई। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। दूसरे गुट के तीन युवकों में एक को विरोधी पक्ष के युवक को पकड़ लिया लेकिन कुछ दूर ले जाने के बाद छोड़ दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र मौके पर पहुंच छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी का कहना है कि दो पक्षों में रंजिश चल रही है। उसी कारण मारपीट हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। फायरिंग की बात भी कोई नहीं कह रहा है। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed