फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two died in tripling

ट्रिपलिंग में दो की मौत

Thu, 23 Jun 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Two died in tripling
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
बाइक पर ट्रिपलिंग और तेज रफ्तार फिर हादसे का सबब बन गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक घुसने से उस पर ट्रिपलिंग कर रहे कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि ट्रेनी लेखपाल घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों दोस्त गोंडा के इटियाथोक में तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर लौटते वक्त हादसे का शिकार हुए। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात अंतर्गत दुल्हमा गांव निवासी अनुराग श्रीवास्तव उर्फ शुभम (29) पुत्र देवीप्रसाद कलेक्ट्रेट में लिपिक पद पर तैनात थे। इसी गांव निवासी पुष्कर श्रीवास्तव (35) पुत्र सुरेश चंद्र महसी तहसील में संविदा ऑपरेटर पद पर नियुक्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों की दोस्ती विकास भवन कॉलोनी निवासी आदित्य श्रीवास्तव (27) पुत्र चंद्रप्रकाश से थी। आदित्य कैसरगंज में ट्रेनी लेखपाल पद पर तैनात है। बुधवार को गाेंडा के इटियाथोक में आदित्य के फूफा के यहां तेरहवीं संस्कार था। जहां तीनों दोस्त बाइक से गए थे।

लौटते वक्त गोंडा-बहराइच मार्ग पर कोतवाली देहात अंतर्गत बेरिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कलेक्ट्रेट कर्मी अनुराग और संविदा कर्मी पुष्कर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने थाने में खबर दी। इस पर इंस्पेक्टर विद्यासागर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घायल आदित्य को जिला अस्पताल पहुंचाया।


उधर, हादसे की सूचना मिलते ही तीनों युवकों के परिवारीजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed