फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Head-on collision between motorcycles: child killed, five injured

जबलपुर में हादसा: मोटरसाइकिलों में आमने-सामने से भिड़ंत में बच्ची की मौत, चार लोग घायल

Mon, 19 Oct 2026 10:17 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 10:17 PM IST
सार

जबलपुर जिले के मझौली थाना क्षेत्र में सोनवानी गांव के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दस वर्षीय पल्लवी श्रीवास की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें दो को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Head-on collision between motorcycles: child killed, five injured
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझौली थानांतर्गत ग्राम सोनवाली के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों में सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल में सवार दस वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई तथा चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


मझौली पुलिस के अनुसार गोसलपुर निवासी चंदन श्रीवास अपनी पत्नी वर्षा श्रीवास तथा दस वर्षीय बच्ची पल्लवी श्रीवास को मोटरसाइकिल में बैठलकर सुहासिनी माता दर्शन के लिए ले जा रहा था। ग्राम डूंगरिया निवासी सावन गोटिया, नीरज कोल तथा विनय पाल सुहासिनी माता के दर्शन कर लौट रहे थे। दो मोटर साइकिल तेज रफ्तार में थी और मझौली-सिहोरा मार्ग स्थित ग्राम सोनवानी के समीप उनकी आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल की संपत्ति 64 करोड़ पार, पत्नी के नाम पर खरीदी बेशकीमती जमीनें
विज्ञापन
विज्ञापन


भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत के कारण दस बच्ची बच्ची उछलकर सड़क में जा गिरी और गंभीर चोट आने के कारण उसकी घटनास्थल में मौत हो गई। मोटरसाइकिल में सवार महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गए। इस घटना के कारण मर्ग में आवाजाही प्रभावित हो गई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल में पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाकर यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ करवाया। गंभीर चोट आने के कारण दो व्यक्तियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। विवेचना में मिले साक्ष्यो के आधार पर विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed