{"_id":"58541bc74f1c1bf95164972c","slug":"two-arrested-in-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की बिक्री के झगड़े में हुई थी युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे की बिक्री के झगड़े में हुई थी युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा क्षेत्र में एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शरीर में ईंट बांधकर तालाब में फेंकने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या एक तमंचे की बिक्री को लेकर हुए विवाद में की गई थी।
रुपईडीहा क्षेत्र में ग्राम पचपकड़ी निवासी दीपेंद्र वर्मा की लाश तीन दिन पूर्व गांव के बाहर तालाब में मिली थी। दीपेंद्र के शरीर से एक बोरी बंधी थी जिसमें ईंट भरी थी। युवक के चाचा मनीराम वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के मुताबिक हत्या में शामिल गांव निवासी कोटि उर्फ प्रभु दयाल और श्रावस्ती में मल्हीपुर क्षेत्र के देवरा गांव निवासी सालिकराम वर्मा उर्फ डाक्टर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दीपेंद्र ने गांव के राजेश सोनी से तमंचा लेने की बात कही थी। दो हजार रुपये पर सौदा हुआ था।
विज्ञापन
तमंचा दिखाने के लिए उसे गांव के बाहर बुलाया गया था। विवाद के दौरान दीपेंद्र की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। राजेश अभी फरार है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दीपेंद्र के हाथ पैर पकड़े और राजेश सोनी ने गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।