{"_id":"d23c27eb970a1d3df0bc7ca018ed0d1f","slug":"truck-owner-robbed-after-shooting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मालिक को दिनदहाड़े गोली मारकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक मालिक को दिनदहाड़े गोली मारकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूढ़ चौराहा निवासी ट्रक मालिक को शनिवार दोपहर मिहींपुरवा मार्ग पर दो बदमाशों ने रोककर 10 हजार रुपये नकदी लूट ली। बाइक छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
गंभीर हालत में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गूढ़चौराहा निवासी चुन्नू (40) पुत्र मजीद एक ट्रक का मालिक है। वह ट्रक द्वारा भाड़ा ढोने का काम करवाता है। दो दिन पूर्व चुन्नू की ट्रक भाड़ा लेकर लखनऊ गई थी। वहीं कागजात के अभाव में ट्रक का चालान हो गया।
विज्ञापन
चालक से इसकी सूचना मिलने पर जुर्माने का शुल्क अदा करने के लिए 10 हजार रुपये लेकर चुन्नू शनिवार दोपहर उसे मिहींपुरवा बैंक में जमा करने जा रहा था। जब वह मिहींपुरवा-पृथ्वीपुरवा मार्ग पर पहुंचा, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने हाथ देकर उसे रोक लिया।
चुन्नू के रुकते ही बदमाशों ने पहले उसकी पिटाई की, फिर उसकी तलाशी लेकर 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश बाइक छीनने लगे। चुन्नू ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर कट्टे से फायर कर दिया।
गोली चुन्नू के गर्दन में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतने में बदमाश चुन्नू और उसकी बाइक छोड़कर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर व ग्रामीण दौड़े।
तत्काल चुन्नू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल चुन्नू के मुताबिक दो बदमाश थे। थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन ने टीम के साथ घटनास्थल की जांच की है। घायल ट्रक मालिक के भाई खुर्शेद ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।