फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   truck hit the lady

सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने रौंदा

Thu, 17 Sep 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 17 Sep 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह लखीमपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने नान्हूंजोत गांव के पास सड़क किनारे खड़ी महिला को राैंद दिया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक भाग निकला।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत नान्हूंजोत गांव निवासी मीना देवी (35) पत्नी कैलाश, गुरुवार सुबह छह बजे के आसपास नित्यक्रिया के लिए गांव से कुछ दूरी पर नानपारा-लखीमपुर मार्ग की ओर गई थी।
विज्ञापन


जब वह लखीमपुर की ओर से आ रहे ट्रक को देखकर सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक मीना को रौंदता हुआ सड़क किनारे खड्ड में जा पलटा। कुछ दूरी पर मौजूद लोग मीना की चीख सुनकर दौड़े लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। महिला के पति की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed