फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   truck driver killed in an accident

तेज रफ्तार ट्रक पलटने से चालक की मौत, क्लीनर जख्मी

Wed, 11 May 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 May 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
truck driver killed in an accident
नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर परवानीगौढ़ी के पास पलटा चावल लदा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट/उर्रा। गोंडा से चावल लादकर उधमसिंह नगर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर परवानीगौढ़ी के पास मंगलवार रात अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, गोलहना-बेलछा मार्ग पर स्टेयरिंग फेल होने से कार खड्ड में पलट गई। उसमें  सवार चार लोग घायल हुए हैं। यह सभी मिहींपुरवा जा रहे थे। 

उधमसिंह नगर जा रहा ट्रक मंगलवार देर रात जब नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर परवानीगौढ़ी के निकट पहुंचा तभी ट्रक चालक फलीराम मीणा (37) पुत्र सरियाराम मीणा संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक पलट गया।  
विज्ञापन


चालक ने कूदने का प्रयास किया लेकिन वह ट्रक के नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। केबिन में बैठा क्लीनर मनोज मीणा (28) पुत्र गल्लूराम मीणा घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा ने जेसीबी मशीन की सहायता से चालक के शव को ट्रक के नीचे से निकलवाया। घायल क्लीनर को सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

चालक और क्लीनर दोनों राजस्थान के अलवर जिला अंतर्गत थाना गाजी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

उधर, कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र अंतर्गत गोलहना निवासी अशफाक अपने हितमित्रों और परिवारीजनों के साथ निजी कार्य से बुधवार दोपहर में मिहींपुरवा जा रहे थे। कार में अशफाक (35) के साथ 12 लोग सवार थे।


कार जब गोलहना-बेलछा मार्ग पर जा रही थी तभी स्टेयरिंग फेल होने से खड्ड में जा गिरी। जिससे उसमें सवार अशफाक के साथ ही रज्जब अली (22), कल्लू (25), सकूर (28) घायल हुए हैं। अन्य सभी बाल-बाल बच गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed