{"_id":"58adc4fd4f1c1b3018b23354","slug":"throat-slit-of-the-ladies","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की गला रेतकर हत्या
अमर उजाला/बहराइच
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अचरौरा गांव निवासी एक महिला बुधवार को सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत को गई थी। तभी घात लगाए बैठे लोगों ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। काफी देर बाद परिवारीजनों को घटना की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एक युवक को नामजद करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
रिसिया थाना क्षेत्र के अचरौरा गांव निवासी जैतूना (42) पत्नी अनवर अली का गांव निवासी इसराइल उर्फ ललऊ से विवाद चल रहा है। दीवानी कचहरी में मुकदमा भी दायर है। इसी मुकदमेबाजी को लेकर आए दिन दोनों पक्षों में झड़प होती थी।
जैतूना बुधवार को सुबह करीब सात बजे नित्यक्रिया के लिए खेत जाने को निकली। जब वह गांव के बाहर गेहूं के खेत के पास पहुंची, तभी घात लगाकर बैठे लोगों ने जैतूना को पकड़कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। आधे घंटे बाद गांव के लोग जब खेत को जा रहे थे तो लहूलुहान हालत में जैतूना का शव देखकर सकते में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष परवेज अशरफ भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, महिला के पति अनवर अली ने बताया कि गांव निवासी इसराइल से पुराना विवाद है। जिसका मुकदमा दीवानी कचहरी में चल रहा है।
मुकदमे में सुलह के लिए इसराइल दबाव बना रहा था। उसने दो दिन पूर्व देख लेने की भी धमकी दी थी। उसी धमकी के चलते जैतूना की हत्या की गई है। मृतका के पति की तहरीर पर इसराइल को नामजद करते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ के मुताबिक आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।