{"_id":"1b4e6d06095434ac51eab0b8af84c05d","slug":"three-triple-riders-met-with-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना हेलमेट ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 17 Feb 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्तौरा (बहराइच)। बाइक पर ट्रिपलिंग कर इकौना से लौट रहे तीन दोस्त मंगलवार रात हादसे का शिकार हो गए। मछियाही चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक युवक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली देहात अंतर्गत इमलिया गांव निवासी नंदकुमार लोधी (30) पुत्र राधेश्याम के परिचित का विवाह मंगलवार को इकौना में था।
इसमें शामिल होने के लिए नंदकुमार, पिपरा सुकाली बस्ती निवासी अपने मित्र रामबचन (29) पुत्र रामउग्गर और नेवादा रामगांव निवासी अमित कुमार (19) पुत्र दशरथ के साथ बाइक से इकौना गया था।
मंगलवार देर रात बाइक सवार तीनों युवक बहराइच लौटने लगे। बिना हेलमेट लगाए नंदकुमार बाइक चला रहा था। तीनों जब बहराइच-गोंडा मार्ग पर कोतवाली देहात अंतर्गत मछियाही चौराहे के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक उछलकर दूर जा गिरी, जबकि तीनों युवक सड़क पर गिर गए और गाड़ी उन्हें रौंदती हुई निकल गई। नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने रामबचन और अमित को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। यहां से रामबचन का ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि परिवारीजनों से तहरीर लेकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू की गई है।