फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   three apartments and four shops theft of five thounds

तीन मकान व चार दुकानों से पांच लाख की चोरी

Mon, 07 Dec 2015 10:33 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
हरदी थाना अंतर्गत महसी तहसील मुख्यालय के निकट धौरहरा गांव निवासी श्रवण कुमार की मोबाइल शॉप की दुकान है। प्रतिदिन की तरह रविवार रात आठ बजे श्रवण दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी रात चोरों ने दुकान का शटर काटकर 1500 रुपये नकदी, लैपटॉप, 11 मोबाइल सेट, रिचार्ज कूपन, चार्जर समेत लगभग 80 हजार की संपत्ति उड़ा ली।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने पड़ोसी रवि के मोबाइल शॉप पर धावा बोलकर तीन हजार रुपये नगदी, 12 मोबाइल सेट, 24 हजार के रिचार्ज कूपन व चार्जर समेत 90 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। बाजपेईपुरवा चौराहे पर स्थित बृजेश कुमार के जनरल स्टोर से 10 हजार और चंचल के पान की ढाबली से पांच हजार की संपत्ति चोरों ने उड़ाई।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने रमपुरवा गांव निवासी गिरीश मिश्रा के घर में धावा बोलकर 15 हजार रुपये नगदी, 50 हजार मूल्य के जेवर तथा कपड़ा और बर्तन समेत एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया। इसी गांव निवासी भुवनेश्वर मिश्र के घर में घुसे चोरों ने 25 हजार रुपये नकदी, कपड़ा और बर्तन समेत 90 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रिसिया थाना अंतर्गत लौकी गांव निवासी ननकऊ पुत्र आजम अली के घर का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने लगभग 60 हजार रुपये मूल्य के जेवर, कपड़ा, बर्तन, साइकिल व पांख मुर्गों पर हाथ साफ कर दिया। यहां से भी चोर लगभग सवा लाख की संपत्ति समेट ले गए। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है।


पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना किया है। लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। घटना से गांव के लोग काफी दहशत में हैं। हरदी थानाध्यक्ष शुभसुचित वर्मा व रिसिया थानाध्यक्ष आलोक राव का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed