फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Threats to engineer family

इंजीनियर शिखर के परिवारीजनों को धमकी

Sun, 02 Aug 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 02 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन

इंजीनियर शिखर हत्याकांड के मामले में कार्रवाई शून्य है। उधर मामले में सुलह के लिए मृतक शिखर के वकील पिता को फोन पर धमकियां मिल रही हैं। इसके चलते पूरा परिवार असुरक्षित है। परेशान पिता ने इस मामले में केंद्र सरकार के गृहमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला वशीरगंज निवासी सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने अपने पत्र में कहा है कि उनके इंजीनियर पुत्र शिखर श्रीवास्तव उर्फ राजा की हत्या लखनऊ में कर शव को बाराबंकी में फेंक दिया गया था। बाराबंकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी लेकिन तभी साजिश के तहत पूरा मामला सीबीसीआईडी को स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन


उसी के बाद से बेटे की हत्या के मामले में कार्रवाई शून्य चल रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट लखनऊ में इस मामले में याचिका भी दायर की गई थी लेकिन उसमें भी सीबीसीआईडी ने कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की।  दिनेश ने पत्र में कहा है कि बीते पखवारे से बेटे की हत्या में नामजद बसपा विधायक डॉ. विजय कुमार के कुछ समर्थक जानमाल की धमकी दे रहे हैं। कई बार घर आकर भी सभी ने धमकाया है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed