फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   theft in shop, traders angry

दुकान में चोरी, भड़के व्यापारी

Thu, 01 Dec 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
नानपारा कोतवाली के निकट स्थित एक कपड़ा व्यापारी के शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर व्यापारी आक्रोशित हो उठे। व्यापारियों ने मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे तक चले प्रदर्शन को एसडीएम और कोतवाल ने पहुंचकर समाप्त करवाया।
विज्ञापन


रेडीमेड एंड हैंडलूम संघ के आह्वान पर कपड़ा व्यापारियों ने दुकान बंद रखकर विरोध जताया। व्यापारियों ने एक सप्ताह में घटना का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।कोतवाली नानपारा के मोहल्ला जुगलीबंज निवासी शैलेष शाह की रेडीमेड कपड़े का शोरूम नानपारा कोतवाली से 200 मीटर की दूरी पर इमामगंज चौराहे के निकट है।
विज्ञापन


बुधवार रात चोरों ने दुकान के शोरूम का ताला काट दिया और हजारों रुपये के कपड़े चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए। व्यापारियों का कहना था कि मंगलवार रात भी एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दी गई है। जिसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुशीर सेठ और महामंत्री तेजप्रकाश अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रही सट्टेबाजी और स्मैक की बिक्री के कारण चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। इसको रोकने में पुलिस नाकाम है।


सूचना मिलने पर एसडीएम एसपी शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक आलोक राव मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह में दोनों चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर रेडीमेड एंड हैंडलूम संघ के अध्यक्ष तकदीश के आह्वान पर कपड़ा व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed