{"_id":"a316cc03571a7d79e1dfa41994f462f9","slug":"theft-in-inspecter-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना कैंपस में दरोगा और सिपाही के क्वार्टर से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाना कैंपस में दरोगा और सिपाही के क्वार्टर से चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजवापुर (बहराइच)। चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब वे थाना कैंपस में बने दरोगा के घर में भी चोरी करने से नहीं डर रहे।
बुधवार रात रामगांव थाना कैंपस में दरोगा और सिपाही के क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की संपत्ति पार कर दी।
सुबह पुलिस ने छानबीन की तो बभनीचक गांव के दरोगा का ब्रीफकेस बरामद हुआ है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
रामगांव थाना परिसर की चहारदीवारी खुली है। थाने के पीछे के हिस्से में पुलिस कर्मियों के क्वार्टर बने हैं। बुधवार रात दरोगा ताराचंद्र पांडेय व थाने के सिपाही गश्त पर चले गए थे।
सभी के क्वार्टर में ताला लगा हुआ था। इसी रात चोरों ने दरोगा ताराचंद्र के आवास का ताला तोड़कर घर के अंदर रखा ब्रीफकेस व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
ब्रीफकेस में 35 हजार रुपये नकदी भी रखी थी। चोर नकदी समेत ब्रीफकेस उठा ले गए। चोर एक क्वार्टर में रखे सिपाही का जैकेट और कपड़े भी समेट ले गए।
सुबह जब दरोगा और सिपाही गश्त से लौटे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसी दौरान दरोगा के घर से चुराया गया ब्रीफकेस टूटी हालत में बभनीचक गांव के पास बरामद हुआ है।
विज्ञापन
इससे थाने में हड़कंप मच गया। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि चहारदीवारी खुली होने के कारण कुछ दिक्कत होती है। एक दरोगा व सिपाही का सामान चोरी हुआ है।
मामले की छानबीन की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।