फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The two man died in accident

तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को रौंदा

Wed, 21 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The two man died in accident
accident - फोटो : Amar Ujala
नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग पर नान्हूं गांव के पास सामने एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हादसे में दम तोड़ने वाले दोनों युवक नानपारा में आधार कार्ड का नामांकन करवाकर घर लौट रहे थे। युवकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली नानपारा के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (20) पुत्र तीरथराम और महमूद रजा (21) पुत्र सहादत अली बुधवार सुबह आधार कार्ड का नामांकन करवाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन


बाइक सवार दोनों युवक नानपारा में आधार कार्ड का नामांकन कराने के बाद दोपहर में बाइक से लौट रहे थे। नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग पर जब बाइक सवार नान्हूं गांव के सामने पहुंचे, तभी मिहींपुरवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक हवा में बाइक समेत उछल गए और फिर सड़क पर सिर के बल गिरे। वीरेंद्र हेलमेट लगाए हुआ था। वह चकनाचूर हो गया। मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक कार चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed