{"_id":"7d4c05ede99b09df5edea82837fd5b1a","slug":"the-nephew-of-pradhaan-throat-slit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के भतीजे की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान के भतीजे की गला रेतकर हत्या
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैकुंठ ग्राम पंचायत से नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के भतीजे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात कुछ लोग उसे जरूरी बात कहकर घर से बुला ले गए थे और सुबह युवक का शव गांव से आधा किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैकुंठा से इस बार प्रधान पद पर ऊषा देवी विजयी हुई हैं। घर वालों ने बताया कि ऊषा का भतीजा मूसे (20) पुत्र राममिलन से मिलने के लिए शनिवार शाम चार परिचित युवक उसके घर पर आ धमके। जरूरी बात कहकर उसे घर से बुला ले गए लेकिन देर रात तक मूसे घर नहीं लौटा। परिवारीजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। घर वालों ने समझा कि मतगणना के चलते व्यस्त होगा। रविवार सुबह गांव के लोगों ने आधा किलोमीटर की दूरी पर गन्ने के खेत के पास मूसे का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा तो सूचना परिवार को दी।
थानाध्यक्ष शुभसुचित वर्मा भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मूसे का गला रेता गया है। परिवारीजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजन चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने रंजिश को केंद्र बिंदु बनाकर जांच शुरू कर दी है।