{"_id":"59397da44f1c1b51039c8119","slug":"the-murder-of-the-youth-the-body-thrown-near-the-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, क्रॉसिंग के पास फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या, क्रॉसिंग के पास फेंका शव
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चलाने वाले दो युवक बुधवार की रात काम निपटाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सुबह एक युवक रेल क्रॉसिंग के पास मृत मिला, जबकि दूसरा मरणासन्न हालत में पड़ा था। पत्थर मारकर युवक की हत्या की गई है, उसके साथी को भी हमला कर जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी संजय (40) पुत्र जगदेव और रामनरेश (50) पुत्र जगमोहन पड़ोसी हैं। दोनों ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार की शाम करीब सात बजे दिन भर रिक्शा चलाने के बाद दोनों घर पहुंचे। रिक्शा खड़े कर वे टहलने निकल गए, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवारीजनों ने गांव में उनकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका।
गुरुवार को सुबह दोनों युवकों के रेल क्रॉसिंग के निकट पड़े होने की सूचना मिली। इस पर परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर रामनरेश की मौत हो चुकी थी, जबकि संजय की सांसें चल रही थीं। वह मरणासन्न हालत में था। पास में ही गमछे में पत्थर बंधा मिला। जिससे लग रहा था कि इसी पत्थर से दोनों को मारापीटा गया है। चेहरा खून से पूरी तरह लथपथ था।
विज्ञापन
मामले की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेश सिंह, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी ममता से पूछताछ के बाद ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। परिवार के लोगों ने किसी से रंजिश की बात से इन्कार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि मरणासन्न हालत में मिले संजय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों ग्रामीण अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना खेत बेच चुके हैं। रामनरेश फूस के मकान में रहता था। उसके घर में अब पत्नी के अलाव तीन बेटियां रूबी, रीता और विनीता हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, संजय ने भी 28 बिस्वा खेत हाल ही में बेचा था।
घटना के बाद से संजय बेहोशी की स्थिति में है। इस कारण हमलावर कौन थे, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। उधर, मृतक के भाई रामसुमिरन की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि हत्या के कारणों के बारे में परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं और न ही किसी से रंजिश की बात कह रहे हैं। ऐसे में दोनों युवकों के द्वारा बेची गई जमीन का कोई विवाद होने की संभावना है। मामले की जांच की जा रही है।