फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The body was thrown on the highway after killing a woman

युवती की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका

Sun, 17 Mar 2019 10:49 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Sun, 17 Mar 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
एक युवती का शव रविवार सुबह हाईवे के किनारे पड़ा मिला। युवती के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी दोनों युवक फरार हैं।
विज्ञापन


पयागपुर थाना अंतर्गत खुटेहना गांव निवासी अजय कुमार वर्मा की पुत्री सुधा वर्मा (18) शनिवार रात घर से निकली थी। वह देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उसके पिता को युवती का शव बहराइच-गोंडा राजमार्ग स्थित बनवारी देवी इंटर कॉलेज के निकट पड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उसके पिता का कहना है कि बेटी के चेहरे पर गंभीर चोटे थीं। हाथ, पैर और कमर पर भी गहरे जख्म के निशान मिले। गांव निवासी गौरव गुप्ता और उसके चाचा अशोक कुमार पर हत्या की आशंका जतायी है। पिता ने हत्या कर शव को फेंके जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed