फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The attack on the wedding dispute in dance, five injured

डांस के विवाद में बारातियों पर हमला, पांच घायल

Thu, 02 Mar 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 02 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
The attack on the wedding dispute in dance, five injured
हमले में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
शहर के जोशियापुरा मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के बेटे की बारात बुधवार की रात मोहल्ले में ही कुछ दूरी पर गई थी। द्वारपूजा के दौरान बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान डांस की धुन पर लाइटिंग की व्यवस्था न होने की बात कहते हुए कुछ युवक बारातियों के बीच घुस आए। उन सभी ने लाइट वाले से विवाद किया।
विज्ञापन


बारात में शामिल लोगों ने विरोध किया तो युवकों ने देख लेने की धमकी दी। द्वारपूजा कार्यक्रम के बाद विपक्षियोें ने बारात में शामिल लोगों के घर पर धावा बोलकर पूरे परिवार की पिटाई कर दी, जिससे पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के जोशियापुरा मोहल्ला निवासी लक्ष्मी पांडेय के बेटे शिवम का विवाह मोहल्ले में ही एक परिवार से तय हुआ था। बुधवार की रात निर्धारित कार्यक्रम के तहत बारात रवाना हुई। बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इस दौरान बाराती जब जनवासे से कुछ दूरी पर रह गए, तभी अपरिचित तीन युवक बारात में आ गए और डांस की धुन के हिसाब से लाइटिंग की व्यवस्था न होने की बात कहते हुए जनरेटर लेकर चल रहे युवक से विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख बारात में शामिल अमित, शरद और प्रह्लाद आदि ने विरोध किया तो कहासुनी के बाद युवकों ने देख लेने की धमकी दी। देर रात द्वारपूजा कार्यक्रम के बाद अमित आदि घर लौट आए। इसी दौरान विपक्षी युवक लाठी-डंडा व हॉकी से लैस होकर घर पर आ धमके और पिटाई शुरू कर दी। हमले में अमित, शरद और प्रह्लाद को चोटें आई हैं। जबकि दूसरे पक्ष से बंटी जोशी, छेदी आदि जख्मी हो गए।

चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े, तब आधे घंटे बाद किसी तरह स्थिति संभली। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। इनमें अमित की हालत नाजुक होने से उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।


थानाध्यक्ष एहतराम जैदी का कहना है कि अमित पक्ष से ऊषा देवी ने तहरीर देते हुए डिगिहा निवासी बंटी जोशी समेत चार लोगों को नामजद किया है। जबकि बंटी ने शरद चंद्र और गंगाराम समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed