फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenagers bodies dug out of the grave

कब्र खोद दो किशारों के शव निकाले, कराया पोस्टमार्टम

Mon, 07 Nov 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गत अगस्त माह में हुई दो किशोरों की मौत के बाद दफन किए गए उनके शव सोमवार को मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। इस मामले में संयुक्त तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मोतीपुर क्षेत्र में भग्गापुरवा निवासी महसर (14) पुत्र वकील व मटेही निवासी इबरान (13) पुत्र गफ्फार गत 14 अगस्त को साइकिल से घूमने के  दौरान नानपारा में गायघाट सरयू नदी तट गए थे। शव को दोनों संदिग्ध हालत में मृत मिले। साइकिल और चप्पल कुछ दूर पाए गए। ग्राम प्रधान रामसिंह ने घटना को लेकर संदिग्ध जताए जाने के बाद भी महसर और इबरान के परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पंचनामा के बाद शव दफन कर दिए गए। कुछ दिन पूर्व वकील और गफ्फार ने डीआईजी, एसपी तथा डीएम को पत्र लिख बच्चों की मौत पर संदेह जताया। शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। पुलिस ने एसडीएम नानपारा एसपी शुक्ला ने नायब तहसीलदार बलहा की मौजूदगी में शव कब्र से निकाल पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दोनों किशोरों के शव कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। नानपारा के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा का कहना है कि वकील और गफ्फार की संयुक्त तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed