फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   teenager Raped

किशोरी से रेप

Sun, 02 Aug 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 02 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार देर शाम को नित्यकर्म के लिए गई थी। तभी गांव निवासी एक युवक उसे खेत में पकड़ ले गया। चाकू की नोंक पर जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी के साथ दुराचार किया। परिवार के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी तो पुलिस ने महज छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


एसपी से शिकायत के बाद रेप की धारा मुकदमे में बढ़ाई गई। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली देहात अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शनिवार देर शाम नित्यकर्म के लिए गई थी। तभी गांव निवासी रईश खेत में पहुंच गया। उसे वह जबरन पास के ही गन्ने के खेत में खींच ले गया। इसके बाद चाकू की नोंक पर जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी के साथ दुराचार किया। घटना के बाद देर रात किशोरी किसी तरह घर पहुंची।
विज्ञापन


किशोरी ने परिवार के लोगों को आपबीती बताई। इसके बाद परिवारीजन उसे कोतवाली देहात लेकर पहुंचे। यहां युवक को नामजद करते हुए पिता ने तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने युवकपर महज छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। रेप के मामले में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किये जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय से की गई। एसपी ने कोतवाल को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने छेड़छाड़ के साथ ही मुकदमे में रेप की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल विनोद कुमार का कहना है कि किशोरी ने पहले छेड़छाड़ की बात कही थी। बाद में उसने रेप का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ा दी गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed