{"_id":"57d051564f1c1bdc673174da","slug":"students-kidnap-ransom-of-rs-35-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का अपहरण, 35 लाख रुपये की फिरौती मांगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र का अपहरण, 35 लाख रुपये की फिरौती मांगी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
बहराइच के माधवरेती से बालक के अपहरण के बाद मंगलवार देर रात जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के माधव रेती मोहल्ला निवासी एक छात्र को मंगलवार देर शाम खेलते समय घर के सामने से कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। बुधवार शाम तक 35 लाख की फिरौती मांगी है। फिरौती की रकम 24 घंटे में न मिलने पर छात्र की हत्या कर लाश फेंकने की चेतावनी दी गई है।
छात्र के अपहरण की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। छात्र की खोजबीन में तीन टीमें लगाई गई हैं। जिस नंबर से काल आई थी, उस नंबर को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। लेकिन अभी तक अपहर्ता पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
शहर के कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला माधव रेती निवासी नगनू वर्मा ट्रैक्टर संचालित कराने का ठेका लेते हैं। उनका बेटा शिवम (12) शहर के संत पथिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। मंगलवार दोपहर बाद वह स्कूल से घर आया। आराम करने के बाद वह कुछ देर बाद दोस्तों के साथ खेलने निकल गया। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
इसी बीच पिता नगनू वर्मा के मोबाइल पर देर रात अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर छात्र शिवम के कब्जे में होने की बात बताई। उसे मुक्त करने के लिए 35 लाख की फिरौती मांगी। फिरौती की रकम न मिलने पर बच्चे के हत्या कर लाश फेंकने की चेतावनी दी है।
घटना से परिवारीजन सकते में आ गये। तत्काल एसपी को मामले से अवगत कराया गया। इस पर कोतवाली देहात, नगर की पुलिस टीम माधव रेती मोहल्ले में पहुंची। एसपी सालिकराम वर्मा, एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी व सीओ सिटी वीएस मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।
परिवारीजनों को ढांढस बंधाने के बाद छात्र के मित्रों को बुलाकर पूछताछ की गई। इसके बाद मोहल्लेवासियों का भी बयान दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि रात में ही तीन टीमें गठित की गई है। छापेमारी की जा रही है। शीघ्र मामले का खुलासा किया जायेगा। जिस मोबाइल नंबर से अपहृत छात्र के पिता के मोबाइल पर काल किया गया है, उसे सर्विलांस पर लगाया गया है।
एएसपी नगर ने बताया कि जिस नंबर से अपहर्ता ने छात्र के पिता को फोन कर फिरौती मांगी है। उस नंबर का लोकेशन ट्रेस कर लिया गया है। लेकिन रात से ही मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बता रहा है। नौ स्थानों पर छापेमारी की गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
माधवरेती से अगवा शिवम का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। शिवम के परिवारीजनों ने दोपहर बाद कलेक्ट्रेट चौराहे पर एकत्रित होकर मार्ग जाम कर दिया। सभी शिवम के बरामदगी और दोषियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिवारीजनाें के प्रदर्शन से अफरा तफरी की स्थिति बन गई।
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने चल रही छापेमारी व अन्य कार्रवाई से अवगत कराया। शीघ्र ही खुलासे का आश्वासन दिया। एएसपी नगर से भी वार्ता करवाई। इसके बाद गुस्सा परिवारीजन शांत हुए।
एएसपी नगर ने बताया कि रात में शिवम की मां से भी पूछताछ की गई तो मां ने कहा कि दोपहर में स्कूल से आने के बाद खाना खाकर जब वह आराम कर रहा था तो मवेशियों के नांद में पानी भरने को कहा था। लेकिन शिवम ने इंकार कर दिया था।
इस पर उसे फटकारा था, इसके बाद शिवम घर से निकल गया था। छोटा भाई बुलाने गया, लेकिन उसने आने से इंन्कार कर दिया। इसके बाद से शिवम का कुछ अता पता नहीं है। एएसपी नगर ने बताया कि कोतवाली देहात व कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक के अलावा एसओजी की टीम छात्र की खोजबीन में जुटी हुई है।