{"_id":"570541c34f1c1b8663c81136","slug":"stealing-food-from-the-warehouse-the-villagers-caught-50-sack-of-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम से अनाज की चोरी, ग्रामीणों ने 50 बोरा गेहूं पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम से अनाज की चोरी, ग्रामीणों ने 50 बोरा गेहूं पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
कोटे का अनाज पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा अधिनियम तो लागू हो गया है। लेकिन कोटे के अनाज की कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग सका है। बीती रात ग्रमीणों ने पिकअप पर लादकर बाजार ले जाए जा रहे कोटे के अनाज को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। 50 बोरा कोटे का गेहूं बरामद हुआ है।
पुलिस ने राशन समेत वाहन को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की है। जबकि पिकअप चालक फरार हो गया है। राशन पकड़े जाने के बाद भोर तक गांव में हंगामे की स्थिति रही। किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत किया।
नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में अनाज की कालाबाजारी का धंधा अरसे से फल फूल रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद लगा था कि कोटे का राशन अब ग्रामीणों को समुचित तरीके से मिल सकेगा। लेकिन हालात जस के तस दिख रहे हैं। विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत लखैया के ग्रामीणों ने कई बार गांव के कोटेदार अनीस अहमद उर्फ चांद द्वारा राशन वितरित न करने की शिकायत की।
विज्ञापन
लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। अनीस ने मार्च माह के राशन की उठान की, लेकिन उसका भी वितरण ग्रामीणों को नहीं किया। इस पर ग्रामीण गांव के गोदाम से अनाज को ठिकाने लगाते समय मौके पर पकड़ने की फिराक में थे। मंगलवार रात 12 बजे के आसपास एक पिकअप अनीस के कोटे के गोदाम पर पहुंचकर रुका।
लगभग आधे घंटे तक वाहन पर ग्रामीणों को वितरित करने आए गेहूं की बोरियों की लदान हुई। रात 12 बजे के आसपास जब पिकअप कोटे का अनाज लेकर नानपारा की ओर रवाना हुआ। तभी ग्राम पंचायत लखैया के प्रधान बेचेलाल वर्मा, पंचायत सदस्य राजकुमार यादव व रज्जन अली की अगुवाई में लगभग 150 ग्रामीणों ने बरवलिया चौराहे पर पिकअप को घेरकर रोक लिया।
वाहन रुकते ही पिकअप चालक चकमा देकर फरार हो गया। वाहन पर भारतीय खाद्य निगम की बोरियों में कोटे का अनाज लदा हुआ था। इसे नानपारा के किसी व्यापारी के यहां पहुंचाये जाने की तैयारी थी। गुस्साए ग्रामीण वाहन को फूंकने की तैयारी में थे। लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों ने सबको समझा बुझाकर शांत किया। रात में ही थाने पर सूचना दी गई। थानाध्यक्ष छोटक यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह गुस्सा ग्रामीणों को शांत किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अनाज को कब्जे में लेकर रिपोर्ट एसडीएम और डीएम को भेज दी गई है। उधर अनाज पकड़े जाने की सूचना पाकर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक एजाज अहमद ने बुधवार सुबह लखैया गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किये। पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।